Mumbai News: अभिनेत्री खुशाली कुमार बीते कुछ वर्षों से अपनी फिल्मों और दमदार कंटेंट की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ वे इंडिपेंडेंट सिनेमा का हिस्सा बनकर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
‘सपने Vs एवरीवन 2’ के बाद नया सफर
हाल ही में खुशाली कुमार चर्चित ओटीटी सीरीज ‘सपने Vs एवरीवन 2’ में नजर आईं, जहां उनके अभिनय को खूब सराहा गया। अब वे फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के जरिए कॉमेडी जॉनर में कदम रखने जा रही हैं।
इस फिल्म का निर्देशन आकाश आदित्य लांबा ने किया है। इसका निर्माण कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पर फोकस करने वाले इंडिपेंडेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हुआ है। फिल्म में उनके साथ महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा भी नजर आएंगे।
विभिन्न भूमिकाओं में खुद को किया साबित
खुशाली ने अब तक आर. माधवन के साथ थ्रिलर ‘धोखा: राउंड डी कॉर्नर’ और प्रतीक गांधी के साथ सामाजिक विषय पर बनी ‘डेढ़ बीघा ज़मीन’ जैसी फिल्मों में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है।
अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने की दिशा में उनकी आगामी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ एक और अहम पड़ाव है। यह कॉमेडी फिल्म इस शुक्रवार, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।