पूर्व पति हैदर अली खान पर अभिनेत्री ईवा ग्रोवर के गंभीर आरोप, काम के नाम पर दबाव बनाने का दावा

Share

- Advertisement -

Mumbai News: अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने अपने पूर्व पति और अभिनेता आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दौरान हैदर अली खान उन पर इंडस्ट्री में काम और पैसों के लिए समझौता करने का दबाव डालते थे।

ईवा ग्रोवर ने बताया कि उन पर घर का खर्च चलाने, बिजली का बिल भरने और आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए इस तरह की बातें कही जाती थीं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति के परिवार की आर्थिक मदद के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तक तुड़वा दी थी और अपनी गाड़ियां भी बेच दी थीं।

हैदर की मौजूदा आर्थिक और मानसिक स्थिति पर जताया दुख

गंभीर आरोपों के बावजूद ईवा ग्रोवर ने हैदर अली खान की मौजूदा स्थिति पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि हैदर कथित तौर पर सिज़ोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और चाल में रहने को मजबूर हैं। उनकी आर्थिक स्थिति इस समय बेहद खराब बनी हुई है।

ईवा ने कहा कि उनके पूर्व पति के पास रहने के लिए कोई स्थायी घर नहीं है और वह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ईवा ग्रोवर ने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि हैदर अली खान को जीवन में और उनके अंतिम समय में मानसिक शांति मिले।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News