Mumbai News: फिल्म ‘धुरंधर’ की बड़ी सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना अब साउथ सिनेमा में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। निर्देशक प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की आगामी पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ में अक्षय असुरों के गुरु शुक्राचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स जल्द उनका फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे।
24 अगस्त को जारी होगा अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक वीडियो
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार 24 अगस्त को ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला आधिकारिक प्रोमो वीडियो जारी किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी पूजा अपर्णा कोल्लुरु संभाल रही हैं। दर्शक अभिनेता के नए माइथोलॉजिकल अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस पौराणिक फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ अभिनेता रोहित सर्राफ और अभिनेत्री भूमि शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह अक्षय के फिल्मी करियर की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन प्रोमो के साथ तारीख की घोषणा होने की संभावना है।