हिमाचल के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर की हत्या का खुलासा, लेडी डॉक्टर समेत चार गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर, उनके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के शक के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था।

अवैध संबंधों के शक में रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों को महिला डॉक्टर और जूनियर इंजीनियर के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी वजह से 24 जुलाई को महिला डॉक्टर ने पानी की पाइपलाइन चेक करने के बहाने इंजीनियर को घर बुलाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की।

मारपीट के बाद आरोपी इंजीनियर को दफ्तर के पास फेंककर फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें सड़क किनारे पाया और अस्पताल पहुंचाया। एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एसआईटी गठित कर चार दिनों में जांच पूरी की और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News