जोधपुर इलाके की सोसाइटी की छत पर छात्रा से रेप, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Ahmedabad News: जोधपुर इलाके में एक सोसाइटी की छत पर 22 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा की गर्दन पर तार लपेटकर उसे काबू में किया। आनंदनगर पुलिस ने आरोपी धर्म सिंह को हेबतपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

छत पर टहलने गई छात्रा को बनाया हवस का शिकार

पीड़िता इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है और उसी सोसाइटी में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती है। वह देर रात सोसाइटी की छत पर टहलने गई थी। तभी आरोपी जबरदस्ती करने पहुंचा। मना करने पर आरोपी ने मारपीट की और गर्दन पर तार लपेटकर वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

मारपीट और दरिंदगी के बाद छात्रा को छत पर बंद कर भागा आरोपी

पुलिस के मुताबिक करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पीड़िता मदद के लिए चिल्ला नहीं सकी। आरोपी पीड़िता का फोन छीनकर उसे छत पर ही बंद करके फरार हो गया। बाद में छात्रा के शोर मचाने पर नीचे की मंजिल पर रहने वाले निवासियों ने उसे बाहर निकाला।

सोसाइटी में सिर्फ छह दिन पहले ही हुई थी आरोपी की तैनाती

पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 वर्षीय आरोपी धर्म सिंह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। उसे उस सोसाइटी में महज छह दिन पहले ही तैनात किया गया था। वह पिछले चार सालों से अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों में गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर, पुलिस कर रही एजेंसी की जांच

पीड़िता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ज़ोन-7 के डीसीपी शिवम वर्मा के अनुसार पुलिस सुरक्षा एजेंसी के रजिस्ट्रेशन और गार्ड के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छत की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News