धोखाधड़ी का वांछित आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देखा गया, पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Jhunjhunun News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में देखा गया। आरोपी कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर मौजूद था। झुंझुनूं पुलिस टीम मौके पर उपस्थित रहने के बावजूद माहौल बिगड़ने के डर से उसे पकड़ नहीं सकी।

पांच दिन तक आंदोलन स्थल पर मौजूद रहा धोखाधड़ी का आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी रामचंद्र के खिलाफ फरवरी 2025 में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। झुंझुनूं कोतवाली पुलिस स्टेशन की चार सदस्यीय टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पांच दिनों तक दिल्ली में डेरा डाले रही।

- Advertisement -

झुंझुनूं कोतवाली थाना अधिकारी श्रवण कुमार मील ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी पर लगातार कड़ी नजर रख रही थी। पुलिस भीड़ कम होने और सही मौका मिलने का इंतजार करती रही, लेकिन भीड़ घटने का अवसर न मिलने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

सोशल मीडिया प्रोफाइल में पार्टी का सदस्य होने का दावा

फरार आरोपी रामचंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद को कॉकरोच जनता पार्टी की कोर कमेटी का सदस्य बताया है। जंतर-मंतर पर आंदोलन का माहौल खराब होने की आशंका के कारण पुलिस हाथ आए मौके के बावजूद उसे नहीं पकड़ सकी।

वर्तमान में आरोपी रामचंद्र पुलिस की पहुंच से बाहर है और लगातार फरार चल रहा है। झुंझुनूं पुलिस की टीम उसकी तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News