Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की मुस्कान शर्मा की हत्या के मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ आकिब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। राजौरी गार्डन में हुई घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैरों में गोलियां लगी हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्कान ने इमरान के फोन उठाने बंद कर दिए थे और उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को शक है कि घटना के दिन जवाब न मिलने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
जांच में सामने आया है कि इमरान पर साल 2018 में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2021 में वह गैर-इरादतन हत्या के मामले में भी शामिल था, जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति कोमा में चला गया था।
हत्या के बाद आरोपी युवती का आईफोन लेकर फरार हो गया था, ताकि डिजिटल सबूत और चैट मिटा सके। गुरुवार शाम राजौरी गार्डन सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के पास पुलिस टीम ने उसे घेरा। डीसीपी वेस्ट हरेश्वर स्वामी के मुताबिक 11 राउंड फायरिंग के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगीं और उसे हिरासत में ले लिया गया।