गुजरात के भरूच में दो साल की बच्ची से दरिंदगी, पिता के दोस्त ने चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म

Share

- Advertisement -

Bharuch News: गुजरात के भरूच जिले के दहेज इलाके में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। बच्ची की मां की शिकायत पर दहेज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है, जिसने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर वारदात की।

पीड़िता की मां ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि उसके पति का दोस्त सुरेंद्र कुमार (उम्र 35 वर्ष) उस पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने फोन पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद जब मासूम बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी, तभी आरोपी चॉकलेट देने के नाम पर उसे उठाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने दहेज पुलिस थाने से संपर्क कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। मासूम बच्ची की उम्र और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच के लिए उसे भरूच की पॉक्सो कोर्ट के समक्ष पेश किया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News