दिसंबर के पहले सप्ताह में बाजार में दस्तक देंगे दो आईपीओ, मोनोमार्क इंजीनियरिंग और मातंगी रबर की होगी लिस्टिंग

Share

- Advertisement -

National News: दो कंपनियां मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) लिमिटेड और मातंगी रबर लिमिटेड कारोबार विस्तार और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए तैयार हैं। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार मोनोमार्क इंजीनियरिंग का आईपीओ 2 दिसंबर को खुलेगा और 4 दिसंबर को बंद होगा।

मातंगी रबर का सार्वजनिक निर्गम 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक अभिदान के लिए उपलब्ध रहेगा। मातंगी रबर के लिए एंकर निवेशकों की बोली 30 नवंबर को होगी, जबकि मोनोमार्क इंजीनियरिंग अपने सार्वजनिक निर्गम खुलने से एक दिन पहले 1 दिसंबर को एंकर निवेशकों के लिए बोली आयोजित करेगी।

इसी हफ्ते दो और आईपीओ

इसके अलावा, खाद्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाली फूडलिंक एफएंडबी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड 26 नवंबर को अपना आईपीओ लाएगी, जबकि निजी इक्विटी फर्म एवरस्टोन कैपिटल समर्थित विविध चिकित्सा प्रौद्योगिकी मंच इंटेग्रिस मेडटेक 27 नवंबर को अपना सार्वजनिक निर्गम पेश करेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News