ऋषिकेश में सोने के भाव गिरने से सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, खरीदारी और एडवांस बुकिंग में तेजी

Share

- Advertisement -

Rishikesh News: ऋषिकेश में सोने के भाव कम होने के बाद सर्राफा प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है और व्यापार में रौनक लौट आई है। मंगलवार को ऋषिकेश में सोने का भाव एक लाख 18 हजार 600 रुपये रहा, जबकि पिछले कुछ महीनों में यह डेढ़ लाख रुपये से पार था।

सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि पिछले कुछ महीने सोने का भाव एक लाख 50 हजार से पार था, जिसके कारण लोग सोने के आभूषणों की खरीदारी करने से बच रहे थे। विवाह व अन्य कारणों से किसी को खरीदारी अति आवश्यक भी थी, तो मध्यम वर्गीय परिवार बजट प्रबंधन के लिए 18 कैरेट व 20 कैरेट के सोने के आभूषण बनाने को बाध्य हो रहे थे।

भाव अधिक होने के कारण ग्राहकों की संख्या में भी कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब सोने के भाव अचानक कम होने से लोग सोने के आभूषण खरीदने में जरा भी देरी नहीं करना चाह रहे हैं।

एडवांस बुकिंग की मांग तेज

सर्राफा व्यापारी हितेंद्र पंवार ने कहा कि सोने के भाव कम होने के बाद लोग सोने के आभूषणों की एडवांस बुकिंग करने में समझदारी मान रहे हैं। लोग बुकिंग आभूषणों की 60 से 70 प्रतिशत राशि एडवांस भुगतान कर रहे हैं और शेष राशि मासिक किश्त में भुगतान का विकल्प अपना रहे हैं।

लोग सोने के भाव बढ़ने की आशंका के चलते अब सस्ते भाव में सोना खरीदने में जरा भी देरी करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि सोने के भाव गिरने से सर्राफा व्यापार में रौनक लौटने लगी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News