दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का दिया निर्देश, एसबीआई के पूर्व अधिकारी बने लिक्विडेटर

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को स्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने मंगलवार (28 जुलाई) को जानकारी दी कि नियमों के लगातार उल्लंघन के कारण बैंक का लाइसेंस रद्द करने के बाद अब इसके समापन (लिक्विडेशन) की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आरबीआई के बयान के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई, 2026 के अपने आदेशों में बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनीज़ एक्ट, 2013 के प्रावधानों के तहत यह निर्देश जारी किया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बैंक को पूरी तरह बंद करने की अंतिम कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है।

एसबीआई के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर बने ऑफिशियल लिक्विडेटर

हाई कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि 8 जुलाई, 2026 से ही लिक्विडेटर बैंक के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं और समापन से जुड़े फैसले वही ले रहे हैं।

यह अदालती कार्रवाई आरबीआई द्वारा अप्रैल 2026 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद हुई है। उस समय केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक लगातार रेगुलेटरी नियमों का उल्लंघन कर रहा था, जिससे जमाकर्ताओं के हितों को नुकसान पहुंच रहा था। इसके बाद आरबीआई ने बैंक को बंद कराने के लिए हाई कोर्ट का रुख किया था।

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर का हाल

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर इस कानूनी कार्रवाई के बीच, शेयर बाजार में लिस्टेड इसकी पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। आज कंपनी का शेयर 1.43% की बढ़त के साथ 1,308 रुपये पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹83,815 करोड़ दर्ज किया गया।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News