पंचरुखी ब्लॉक समिति की त्रैमासिक बैठक में दुकानों के किराये और सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

Share

- Advertisement -

Panchrukhi News: पंचरुखी ब्लॉक समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को समिति हॉल में आयोजित की गई। अध्यक्ष अनुपमा डोगरा और उपाध्यक्ष किशोरी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दुकानों के लंबित किराये, मार्किंग और अनुबंध नवीनीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि आम सहमति न बन पाने के कारण इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका।

दुकानों के किराये और नवीनीकरण पर नहीं बनी सहमति

बैठक में समिति की दुकानों के लंबित किराये की वसूली, नंबर सहित मार्किंग और अनुबंध नवीनीकरण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे, लेकिन एकमत न होने के कारण दुकानों से जुड़े मामलों पर अंतिम फैसला टाल दिया गया। अब इन मामलों को आगामी बैठक में फिर से उठाया जाएगा। हालांकि, बैठक का कोरम पूरा रहा और कार्यवाही सुचारू रूप से संपन्न हुई।

परिसर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर जोर

दुकानों के अलावा बैठक के दौरान पंचरुखी ब्लॉक परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था और साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी विवेक चौधरी की विशेष उपस्थिति में परिसर को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कई जरूरी सुधारों पर विचार किया गया, ताकि यहां आने वाले लोगों और दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News