National News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई और शेयर 4 पर्सेंट से अधिक उछलकर 2318 रुपये पर पहुंच गए। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एनएसई का कवरेज शुरू करते हुए शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 2650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
2650 रुपये का मिला है टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बुलिश आउटलुक के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का कवरेज शुरू किया है और एक्सचेंज के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग दी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों के लिए 2650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, सोमवार के बंद स्तर के मुकाबले एनएसई के शेयर करीब 20 पर्सेंट उछल सकते हैं। एनएसई के शेयर सोमवार 23 नवंबर को बीएसई में 2209.20 रुपये पर बंद हुए थे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एनएसई की मार्केट पोजिशन, लिक्विडिटी एडवांटेज और लंबी अवधि में देश के कैपिटल मार्केट्स की ग्रोथ संभावनाओं का हवाला दिया है।
एक दूसरे ब्रोकरेज हाउस ने दिया 2530 रुपये का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म एवेंडस स्पार्क ने भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का कवरेज शुरू किया है। इस ब्रोकरेज फर्म ने एक्सचेंज के शेयरों के लिए बाय रेटिंग के साथ 2530 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, एक्सचेंज के शेयर सोमवार के क्लोजिंग लेवल से करीब 15 पर्सेंट उछल सकते हैं। यह बात बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में कही गई है।
आईपीओ प्राइस से 29% से ज्यादा उछल गए हैं NSE के शेयर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयर अपने आईपीओ के इश्यू प्राइस से 29 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एनएसई के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700-1785 रुपये था। वहीं, आईपीओ में कंपनी के शेयर 1785 रुपये के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए थे। एनएसई के शेयर 25 नवंबर 2026 को बीएसई में 2318 रुपये पर जा पहुंचे हैं। एनएसई का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17 सितंबर 2026 को खुला था और यह 21 सितंबर तक ओपन रहा। एनएसई के शेयर 24 सितंबर को बीएसई में 1800 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 1818 रुपये पर बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 14 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 8 शेयर थे और एक लॉट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स को 14,280 रुपये का निवेश करना पड़ा था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें।)