मुंबई में ऑटो और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, नए किराए की दरें लागू करने को मिली मंजूरी

Share

- Advertisement -

Mumbai News: मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में मंगलवार से ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी से सफर करना महंगा हो गया है। परिवहन प्राधिकरण ने ऑटो के न्यूनतम किराए में एक रुपये और टैक्सी में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। अब ऑटो का न्यूनतम किराया 27 रुपये और टैक्सी का 33 रुपये तय किया गया है।

प्रति किलोमीटर नई दरें और मीटर कैलिब्रेशन के निर्देश

परिवहन विभाग के अनुसार टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो गया है। वहीं ऑटो-रिक्शा की दर 17.4 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये प्रति किलोमीटर की गई है। चालक संशोधित आरटीओ फेयर चार्ट दिखाकर या इलेक्ट्रॉनिक मीटर को अपडेट कराकर यह नया किराया यात्रियों से वसूल सकेंगे।

नवंबर तक मीटर री-कैलिब्रेट कराने की समयसीमा तय

महाराष्ट्र परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्राधिकरण ने सभी वाहन चालकों को नवंबर के अंत तक अपने डिजिटल मीटर को री-कैलिब्रेट कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समयसीमा के भीतर मीटर अपडेट न कराने वाले चालकों पर परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई रीजन में 4.5 लाख से अधिक ऑटो-रिक्शा और 50 हजार काली-पीली टैक्सियां संचालित होती हैं जो मुख्य रूप से सीएनजी पर चलती हैं। ईंधन की कीमतों में बदलाव के बीच किराए में यह संशोधन किया गया है। इससे पहले इस क्षेत्र में वाहनों के किराए में बढ़ोतरी पिछले साल फरवरी महीने में लागू हुई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News