एचपीयू में नेट-सेट परीक्षा कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, विभिन्न पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि भी बढ़ी

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दिसंबर 2026 में होने वाली नेट-सेट परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग शुरू की जा रही है। प्रशिक्षण सत्र 21 सितंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी।

कोचिंग फीस की बात करें तो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को आय सीमा के दायरे में यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। वहीं, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से प्रति माह 2500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कार्यालय से मुफ्त में प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निदेशक कार्यालय में जमा करवाना होगा। समय सीमा का ध्यान रखकर विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। भर्ती शाखा की अधिसूचना के अनुसार अब 22 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। पहले यह अंतिम तारीख सात सितंबर तय की गई थी।

सामान्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर कर दी गई है। दुर्गम क्षेत्रों के लिए यह तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पहले सामान्य क्षेत्रों के लिए 22 सितंबर और दुर्गम इलाकों के लिए चार अक्टूबर की समय सीमा तय की गई थी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News