त्योहारी सीजन में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति पर संकट के बादल, वितरकों ने मांगों को लेकर खोला मोर्चा

Share

- Advertisement -

Delhi News: त्योहारी सीजन के बीच देश भर में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन के सदस्य पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक सांकेतिक धरना दे रहे हैं।

एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार और तेल कंपनियों ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हालांकि एलपीजी वितरकों के सभी संगठन इस हड़ताल के पक्ष में नहीं हैं। एआईएलडीएफ और एफएलडीआई का मानना है कि पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बातचीत से समस्याओं का समाधान शांतिपूर्वक निकाला जा सकता है।

कमीशन वृद्धि और पीएनजी नियमों को लेकर डीलर्स की मांगें

एलडीएआई अध्यक्ष बीएस शर्मा के अनुसार वितरकों के कमीशन में पिछले आठ वर्षों से नियमित संशोधन नहीं हुआ है। वर्ष 2022 में मामूली अंतरिम राहत मिली थी, लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकला। डीलर्स होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में 75 रुपये बढ़ोतरी और हर ई-केवाईसी पर 236 रुपये के भुगतान की प्रमुख मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन लेने पर गैस कनेक्शन छोड़ने की अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी शामिल है। वहीं एफएलडीआई ने आम उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए वितरकों से आपूर्ति जारी रखने की अपील की है। मुंबई में हाल ही में तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी संपन्न हुई थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News