शेयर बाजार में 10 अगस्त को 9 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, जियो फाइनेंशियल और इंडस टावर्स के निवेशकों को फायदा

Share

- Advertisement -

Mumbai News: सोमवार 10 अगस्त को शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। इस दिन 9 प्रमुख कंपनियां एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगी। जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड तारीख तक इन कंपनियों के शेयर होंगे, उन्हें घोषित लाभांश का सीधा लाभ मिलेगा।

डिविडेंड देने वाली प्रमुख कंपनियों में मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भी शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में सबसे बड़ा डिविडेंड मैजेस्टिक ऑटो दे रही है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 25 रुपये का भारी डिविडेंड देने की घोषणा की है।

लिस्ट में दूसरे स्थान पर पीटीसी इंडिया और स्टायरेनिक परफॉर्मेंस मटेरियल्स हैं। ये दोनों कंपनियां अपने निवेशकों को प्रति शेयर 23 रुपये का डिविडेंड दे रही हैं। वहीं टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी इंडस टावर्स ने 14 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने का ऐलान किया है।

अन्य कंपनियों के डिविडेंड विवरण:

  1. मैजेस्टिक ऑटो: ₹25.00 प्रति शेयर
  2. पीटीसी इंडिया: ₹23.00 प्रति शेयर
  3. स्टायरेनिक परफॉर्मेंस मटेरियल्स: ₹23.00 प्रति शेयर
  4. इंडस टावर्स: ₹14.00 प्रति शेयर
  5. वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स: ₹3.00 प्रति शेयर
  6. राइट्स (RITES): ₹1.40 प्रति शेयर
  7. सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन: ₹1.06 प्रति शेयर
  8. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज: ₹0.60 प्रति शेयर
  9. एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स: ₹0.45 प्रति शेयर

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत इंडस टावर्स का मार्केट कैप 1,01,833 करोड़ रुपये है। यह कंपनी वायरलेस टावर लगाने और रखरखाव का काम करती है। भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया इसके मुख्य ग्राहक हैं। इस शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 16.07 फीसदी का रिटर्न दिया है।

पावर ट्रेडिंग के क्षेत्र में काम करने वाली पीटीसी इंडिया की स्थापना 1999 में हुई थी। इसे एनटीपीसी, एनएचपीसी और पावर ग्रिड जैसी सरकारी कंपनियों ने प्रमोट किया है। मौजूदा समय में इसके एक शेयर की कीमत लगभग 203 रुपये के आसपास बनी हुई है।

लीजिंग सर्विस सेक्टर की कंपनी मैजेस्टिक ऑटो ने पिछले एक साल में 65.37 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं 3,970 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली स्टायरेनिक परफॉर्मेंस मटेरियल्स थर्मोप्लास्टिक्स बनाती है। हालांकि बीते एक साल में इसके शेयरों में 18.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News