बागपत में अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पकड़ेगा रफ्तार, छह महीने बंद रहेगा बागपत-चमरावल रोड

Share

- Advertisement -

Baghpat News: बागपत में अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ेगा, जिसके चलते बागपत-चमरावल रोड लगभग छह महीने के लिए बंद रहेगा। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने निर्माण स्थल का जायजा लिया है और यात्रियों की असुविधा से बचने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जाएगी।

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग स्थित अहेड़ा फाटक पर करीब तीन वर्ष पूर्व ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। पिछले करीब 20 माह से कार्य पूरी तरह से बंद है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

अग्रवाल मंडी टटीरी के ओवरब्रिज निर्माण के बाद अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण स्पीड पकड़ेगा। रेलवे के अधिकारियों ने पुलिस से निर्माण करने से पहले एनओसी मांगी है, ताकि वाहनों का आवागमन न हो पाए। इसके बाद उम्मीद जगी है कि निर्माण कार्य में तेजी आएगी। मंगलवार को एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, बागपत सीओ डा. सुकन्या शर्मा ने निर्माण कार्य स्थल और बागपत-चमरावल रोड का जायजा लिया।

रूट डायवर्जन की व्यवस्था

वैकल्पिक मार्गों की स्थिति, यातायात के संचालन और वाहन चालकों को होने वाली संभावित परेशानी को लेकर यातायात प्रभारी निरीक्षण एनएस सिरोही से जानकारी ली गई। एएसपी का कहना है कि अहेड़ा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बागपत-चमरावल रोड पर करीब छह माह वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बागपत की ओर से आने वाले भारी व कमर्शियल वाहनों को महिला थाना के निकट चौराहे से गुजारा जाएगा। इसी तरह मुरादनगर की ओर से आने वाले वाहनों को ग्राम पांची चौराहे से गुजरा जाएगा। हल्के वाहन अहेड़ा व अन्य गांवों के रास्तों से अपने गंतव्य को जाएंगे। निर्माण को लेकर रेलवे के इंजीनियरों के साथ वार्ता की गई। रेलवे को जल्द ही एनओसी उपलब्ध कराकर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News