अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट फंड 20 मिनट में 92 फीसदी टूटा, निवेशकों को भारी नुकसान

Share

- Advertisement -

New York News: अमेरिकी शेयर बाजार में एक ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट फंड महज 20 मिनट के भीतर करीब 92 फीसदी टूट गया। एनवीडिया के शेयरों में अचानक आई 30 फीसदी की तेजी के कारण शॉर्ट सेलिंग करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।

    अमेरिकी शेयर बाजार में एक एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट यानी ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट फंड सिर्फ 20 मिनट में करीब 92 फीसदी तक गिर गया। इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों की बड़ी पूंजी डूब गई, जिससे एक लाख रुपये निवेश करने वालों के करीब 92 हजार रुपये साफ हो गए। यह गिरावट किसी कंपनी की गड़बड़ी के बजाय लीवरेज आधारित शॉर्ट सेलिंग के उल्टा पड़ने की वजह से आई।

    एनवीडिया के शेयरों में उछाल से बिगड़ा गणित

    दरअसल, एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनियां निवेशकों को तीन गुना लीवरेज (उधार पूंजी की सुविधा) देती हैं। एनवीडिया के शेयरों में लगातार गिरावट को देखते हुए हजारों निवेशकों ने इस ट्रिपल-लीवरेज्ड शॉर्ट फंड के जरिए पैसा लगाया था। निवेशकों को उम्मीद थी कि शेयर के 10 फीसदी गिरने पर उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा।

    इसी बीच, 23 नवंबर को अमेरिकी बाजार खुलने से पहले एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग की वापसी से जुड़ी खबर सामने आई। इसके बाद बाजार खुलने से पहले ही एनवीडिया के शेयर 30 फीसदी चढ़ गए। शेयरों में अचानक आई इस तेजी के कारण शॉर्ट सेलिंग करने वालों का नुकसान तीन गुना बढ़ गया और इन फंड्स में लगभग 92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इसके अलावा, 2x शॉर्ट ईटीएफ में पैसा लगाने वाले निवेशकों की पूंजी भी 62 फीसदी घट गई, जिससे एक लाख रुपये लगाने वालों के पास केवल 38 हजार रुपये ही बचे।

    कैसे काम करते हैं शॉर्ट और लीवरेज्ड ईटीएफ

    एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेशकों का पैसा विभिन्न कंपनियों के शेयरों और अन्य संपत्तियों में लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, निफ्टी 50 ईटीएफ में निवेश करने पर पैसा सूचकांक की कंपनियों में लगता है। सामान्य ईटीएफ के विपरीत, शॉर्ट सेलिंग आधारित ईटीएफ तब मुनाफा देते हैं जब संबंधित शेयर या बाजार गिरता है। लेकिन यदि बाजार या शेयर की कीमत ऊपर चढ़ जाती है, तो निवेशकों को नुकसान होता है। दोगुना या तीन गुना लीवरेज देने वाले ईटीएफ में जोखिम कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि बाजार के विपरीत दिशा में जाने पर नुकसान भी उसी अनुपात में तेजी से होता है।

    Read more

    Related News