यूपी में बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, हरदोई में पारा नौ डिग्री तक लुढ़का

Share

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: यूपी में ठंड और घने कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छा जा रहा है। रात को ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। प्रदेश में सबसे कम तापमान हरदोई में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में आज सुबह से ही घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकल आई।

बीती रात लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अगले कुछ दिन कोहरे के साथ ही धूप निकलेगी। ठंड बढ़ेगी। शहर में शाम के समय घने कोहरे की चादर छा जाती है। कोहरा कई इलाकों में रातभर और सुबह तक छाया रहता है। इससे वाहन चलाने वालों को काफी परेशानी हो रही है।

यूपी में सबसे कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम तापमान हरदोई में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फुर्सतगंज में 9.7 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। कानपुर और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। झांसी में 10.6 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 11 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद और आगरा में 11.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 11.5 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 11.6 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 11.9 डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 12.1 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 12.3 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

यूपी के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 30 नवंबर को मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट हो सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस है। गोरखपुर में अधिकतम 27.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस है। वाराणसी में अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस है। प्रयागराज में अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 11.9 डिग्री सेल्सियस है। आगरा में अधिकतम 26.1 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस है। मेरठ में अधिकतम 24.5 और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस है। कानपुर में अधिकतम 24.4 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस है। अयोध्या में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस है। झांसी में अधिकतम 26.5 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस है। बरेली में अधिकतम 24.1 और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News