कोलकाता के मल्लिक बाजार में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां जुटीं, कोई हताहत नहीं

Share

- Advertisement -

Kolkata News: कोलकाता के मल्लिक बाजार इलाके में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, लेकिन घनी आबादी में आग बुझाने में दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कोलकाता के मल्लिकबाजार इलाके में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई है, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही है। कोलकाता के कपड़ा बाजार में लगी इस आग को बुझाने में घनी आबादी के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने का कारण अज्ञात है, और अब तक कोई हताहत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, 35, एजेसी बोस रोड स्थित एक इमारत में यह गोदाम था। बुधवार दोपहर के समय वहां आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में कपड़ा भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर सबसे पहले उन्होंने ही आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां एक के बाद एक घटनास्थल पर पहुंचने लगीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इस पर नियंत्रण पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस खबर के लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।

रहवासी इमारत में था गोदाम, लोग सुरक्षित निकाले गए

जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी है, उसके ऊपरी हिस्सों में लोग रहते हैं। दमकलकर्मियों ने इमारत के रहवासियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया है। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी इमारत की छत से भीतर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद मल्लिक बाजार और आसपास के इलाके में भारी जाम लग गया है।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। हालांकि, आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद ही इसके कारणों की जांच की जाएगी। वे इस बात की भी जांच करेंगे कि उस गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News