ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम घोषित, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों को मिली जगह

Share

- Advertisement -

Rajkot News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के आगामी भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। दौरे पर 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम में पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मौका मिला है।

वनडे सीरीज 18 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें लक्ष्य रायचंदानी टीम की कप्तानी करेंगे और यशबर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। वहीं 27 सितंबर से होने वाले मल्टी-डे मैचों में यशबर्धन चौहान भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग स्क्वाड चुना गया है।

वनडे सीरीज के लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर टीम में जगह मिली है। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों खिलाड़ियों को मल्टी-डे मुकाबलों की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

वनडे मैचों के लिए भारत की U19 टीम

  • लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)
  • यशबर्धन चौहान (उपकप्तान)
  • रजत बघेल (विकेटकीपर)
  • आर्यवीर सहवाग
  • वी.के. विनीत
  • कुशाग्र ओझा
  • अर्जुन राजपूत
  • मनाल चौहान
  • अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)
  • वी. यशवीर
  • रोहित यादव
  • शाविन विनोद
  • मोहित उलवा
  • चिगुरुपति वेंकट
  • काव्य पटेल

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत की U19 टीम

  • यशबर्धन चौहान (कप्तान)
  • लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान)
  • सागर विर्क
  • कुशाग्र ओझा
  • मनाल चौहान
  • कुश पटेल
  • मानव कृष्णा (विकेटकीपर)
  • अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर)
  • रोहित यादव
  • इशान ओम
  • अयान अकरम
  • प्रणव राघवेंद्र
  • प्रियांशु सिंह
  • मोहित उलवा
  • आर्यन यादव

दूसरी तरफ, टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में भी ‘फ्री-हिट’ देने की मांग उठने लगी है। इस मुद्दे पर भारतीय कोच साईराज बहुतुले का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैचतारीखस्थानसमय पहला वनडे मैच18 सितंबर 2026राजकोटसुबह 9:00 बजे दूसरा वनडे मैच21 सितंबर 2026राजकोटसुबह 9:00 बजे तीसरा वनडे मैच23 सितंबर 2026राजकोटसुबह 9:00 बजे पहला मल्टी-डे मैच27-30 सितंबर 2026राजकोटसुबह 9:30 बजे दूसरा मल्टी-डे मैच5-8 अक्टूबर 2026अहमदाबाद B ग्राउंडसुबह 9:30 बजे

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News