रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानिए राखी बांधने का सही मुहूर्त और सुबह 9:48 बजे के बाद के जरूरी नियम

Share

- Advertisement -

Kanpur News: रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सावन पूर्णिमा तिथि सुबह 9:48 बजे तक ही रहेगी। लोगों में असमंजस है कि क्या इसके बाद राखी नहीं बांधी जा सकती। ज्योतिषाचार्या के अनुसार राहुकाल और यमगंड छोड़कर पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार आराम से मनाया जा सकता है।

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त गुरुवार को सुबह 9:08 बजे से होगी। इसका समापन 28 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9:48 बजे होगा। इस दिन सूर्योदय से लेकर पूर्णिमा तिथि खत्म होने तक राखी बांधने के लिए कुल 3 घंटे 51 मिनट का श्रेष्ठ और भद्रा रहित शुभ समय मिल रहा है।

सुबह 9:48 बजे के बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। त्योहार पर बहनों को भाई के घर और भाइयों को बहनों के घर जाने में अक्सर लंबा समय लग जाता है। ऐसे में 3 घंटे 51 मिनट की यह सीमित समय सीमा सभी लोगों के लिए सुविधाजनक नहीं है।

सुबह 9:48 बजे के बाद ऐसे बांधें राखी

ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार 28 अगस्त को उदयातिथि के कारण पूरे दिन सावन पूर्णिमा का प्रभाव मान्य रहेगा। जो बहनें सुबह 9:48 बजे तक राखी न बांध पाएं, वे परेशान न हों। वे केवल राहुकाल और यमगंड का समय छोड़कर पूरे दिन शुभ चौघड़िया या अभिजीत मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं।

इस दिन राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। वहीं यमगंड का समय दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:11 बजे तक रहेगा। इन दोनों अशुभ समय का त्याग करके बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, तरक्की और सुखी जीवन की मंगल कामना कर सकती हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News