केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मिशन समृद्ध गांव’ का किया शुभारंभ, मध्य प्रदेश से होगी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Share

- Advertisement -

New Delhi News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘मिशन समृद्ध गांव’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों से गरीबी खत्म करना और रोजगार पैदा करना है। मध्य प्रदेश के चयनित ब्लॉकों में सफल पायलट मॉडल के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मिशन का मकसद ऐसे मॉडल गांव तैयार करना है जहां हर परिवार को रोजगार मिले। इसके साथ ही गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी ताकि लोगों को काम की तलाश में मजबूरी में शहरों की तरफ पलायन न करना पड़े।

मध्य प्रदेश के दो ब्लॉकों से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

योजना के तहत मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक को पायलट मॉडल के लिए चुना गया है। इन क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं को एक साथ जोड़कर काम किया जाएगा। इससे गरीबी उन्मूलन, नए रोजगार के अवसर और गांवों का समग्र विकास जमीनी स्तर पर संभव हो सकेगा।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन दोनों ब्लॉकों में व्यवस्था को पूरी तरह से मजबूत किया जाएगा। यहां मॉडल के सफल होने के बाद सरकार इस पूरी व्यवस्था को देश के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू करेगी। इससे देश के अन्य राज्यों के गांवों में भी विकास की नई रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News