बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जबरदस्त दबदबा, सनी देओल की फिल्म को पछाड़कर 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची

Share

- Advertisement -

Mumbai News: इमरान हाशमी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में बेहतरीन कमाई की है। रिलीज के सात दिनों में इसने सनी देओल की बड़ी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को पछाड़कर मजबूत बढ़त बनाई है।

घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

फिल्म ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ रुपये का मजबूत बिजनेस किया है। वहीं सामान्य दिनों के बावजूद विदेशी मार्केट में भी फिल्म ने एक करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ओवरसीज में कुल कलेक्शन 26 करोड़ रुपये के पार हो गया है।

सात दिनों में 161 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कारोबार

फिल्म ने भारत में अब तक 113.50 करोड़ रुपये का नेट और 135.37 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। दुनिया भर में यह आंकड़ा 161.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले दिन 22 करोड़ और दूसरे दिन 33.75 करोड़ की कमाई के बाद यह जल्द 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

करीब 19 साल पहले रिलीज हुई ‘आवारापन’ और ‘अपने’ के क्लैश में सनी देओल आगे रहे थे। हालांकि इस बार ‘बंटवारा 1947’ एक हफ्ते में 50 करोड़ भी नहीं छू सकी है, जबकि इमरान हाशमी की सीक्वल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News