घुमारवीं में 14 अगस्त को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय वन महोत्सव, सीएम सुक्खू करेंगे पौधरोपण अभियान का आगाज

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के घुमारवीं स्थित निहारी में 14 अगस्त को राज्य स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद ने बिलासपुर वन वृत्त को इसके सफल आयोजन के कड़े निर्देश दिए हैं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों और वन संरक्षण से जुड़े लोगों को पौधे बांटेंगे। वन विभाग ने इस वर्ष राज्य में 7 से 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर 50 लाख पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसमें से 4 हजार हेक्टेयर भूमि पर राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से पौधरोपण होगा।

बरसात के मौसम में राज्य के सभी वन मंडलों में पौधारोपण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। स्थानीय जलवायु के अनुसार चिनार और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। विभाग का संकल्प है कि वर्ष 2030 तक राज्य के हरित आवरण को बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।

जाइका वानिकी परियोजना ने इस वर्ष 500 हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जाइका ने 2018 से 2025 के दौरान 8343 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाकर 22 वन मंडलों में हरियाली बढ़ाई है। परियोजना मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत पिछले साल 124 हेक्टेयर में पौधे लगा चुकी है।

वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद ने कहा, “14 अगस्त को राज्य स्तरीय वन महोत्सव बिलासपुर वन मंडल के तहत घुमारवीं के निहारी में आयोजित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने इस वर्ष 50 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।”

डॉ. सूद ने आगे बताया, “मिशन-32 यानी वर्ष 2030 तक प्रदेश में हरित आवरण 32 प्रतिशत तक बढ़ाने में जाइका वानिकी परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मैं प्रदेश की जनता से आह्वान करना चाहता हूं कि इस अभियान में भरपूर सहयोग दें और वन संरक्षण में भी अपना बहुमूल्य योगदान करें।”

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News