शानदार तिमाही नतीजों के बाद टाइटन के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक का उछाल, 5033 रुपये के नए शिखर पर पहुंचा भाव

Share

- Advertisement -

Mumbai News: टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की खरीदारी से शेयर का भाव 5,033.90 रुपये के अपने नए 52 वीक हाई स्तर पर पहुंच गया।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में टाइटन का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62.87 प्रतिशत बढ़कर 1,777 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल बिक्री भी 40.31 प्रतिशत बढ़कर 20,787 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। कुल कंसॉलिडेटेड इनकम 29.3 प्रतिशत बढ़कर 21,502 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के आभूषण कारोबार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19,002 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 29.73 प्रतिशत अधिक है। कुल कारोबार में ज्वेलरी सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 26 प्रतिशत बढ़कर 19,075 करोड़ रुपये रहा।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो टाइटन में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की 5.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रमोटर्स के पास कंपनी का 52.90 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की हिस्सेदारी 15.4 प्रतिशत है। निवेशकों का भरोसा कंपनी पर लगातार मजबूत बना हुआ है।

  • मोतीलाल ओसवाल: BUY रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹6000
  • एसबीआई सिक्योरिटीज: BUY रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹5340

टाइटन के शेयर ने पिछले तीन महीनों में 11 प्रतिशत और एक साल में 44.73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले दो सालों में शेयर में 50 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं 10 साल से इसे होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक 1136 प्रतिशत का जबरदस्त मुनाफा मिला है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News