एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर में कमर्शियल और घरेलू गैस के ताजा रेट्स

Share

- Advertisement -

New Delhi: शनिवार को देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने सभी शहरों में गैस सिलेंडरों के दाम पुराने स्तर पर ही स्थिर रखे हैं। इससे पहले एक अगस्त को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी, जबकि घरेलू गैस के रेट जस के तस बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 2738 रुपये बनी हुई है। वहीं नोएडा में यह 2738 रुपये, गुरुग्राम में 2755 रुपये और मुंबई में 2691.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपये और चेन्नई में 2906 रुपये प्रति सिलेंडर दर्ज किया गया है।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो बेंगलुरू में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2821 रुपये, भुवनेश्वर में 2908 रुपये और चंडीगढ़ में 2760 रुपये है। इसके अलावा हैदराबाद में 2765.50 रुपये, लखनऊ में 2860.50 रुपये, पटना में 3018 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 2774 रुपये में व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है।

देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू सिलेंडर की दरें

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में एक अगस्त को कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये, गुरुग्राम में 950.50 रुपये और बेंगलुरू में 944.50 रुपये प्रति सिलेंडर तय है।

इसके अलावा भुवनेश्वर में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये में आसानी से उपलब्ध है। वहीं जयपुर में इसका भाव 945.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, पटना में 1031.50 रुपये और तिरुअनंतपुरम में 951 रुपये प्रति सिलेंडर बना हुआ है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में राहत और बुकिंग नियम

जुलाई के महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 173 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। इसके बाद एक अगस्त को कोलकाता में इसके रेट 209 रुपये तक घटे। पिछले दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर लगभग 400 रुपये सस्ता हो चुका है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण घरेलू सिलेंडर का दाम अब तक 89 रुपये बढ़ा है।

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरों में 25 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही बिना मोबाइल नंबर बुकिंग नहीं होगी और ग्राहकों को ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी दी जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News