हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में 26 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 26 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 158 करोड़ रुपये की लागत से बना 200 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल प्रमुख रूप से शामिल है।

चंबा को मिली 158 करोड़ की लागत वाले आधुनिक अस्पताल की सौगात

नवनिर्मित अस्पताल में आवासीय परिसर और हॉस्टल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे स्थानीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को काफी मजबूती मिलेगी। अस्पताल में मरीजों के इलाज और डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

अस्पताल में मेडिसिन, शिशु रोग, मनोरोग, चेस्ट और सर्जरी समेत आठ प्रमुख विभागों की ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा ईएनटी, स्त्री रोग और दंत चिकित्सा विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। आपातकालीन सेवा, रेडियोलॉजी विभाग और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर मरीजों को उच्च गुणवत्ता का इलाज प्रदान करेंगे।

सड़क नेटवर्क, पुल और पार्किंग परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई सड़कों के अपग्रेडेशन और नए पुल का उद्घाटन किया। इनमें शाहपुर-सिहुंता-चुवाड़ी-चंबा, परेल-कोहलड़ी और लुड्डू-घरमाड़ी मार्ग शामिल हैं। उन्होंने रावी नदी पर करियां-भरियां-कोठी मार्ग पर निर्मित बॉक्स गर्डर पुल का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भगत में 25 करोड़ रुपये की लागत वाली बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास किया। उन्होंने कई ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा सरोल के कुष्ठ अस्पताल परिसर में जिला दवा स्टोर और टीकाकरण डिपो की आधारशिला रखी गई।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News