ग्वालियर में महिला टीआई का हाईवोल्टेज ड्रामा, पति के घर पहुंचकर तोड़फोड़, पत्थर से तोड़ा दरवाजा

Share

- Advertisement -

Gwalior News: ग्वालियर में राज्य साइबर पुलिस में पदस्थ महिला टीआई वर्षा सिंह पर अपने पति के घर पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। माधवगंज थाना क्षेत्र के सात भाई की गोठ इलाके में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला टीआई पत्थर से दरवाजा तोड़ती और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, महिला टीआई वर्षा सिंह के पति उमेश यादव आयकर विभाग में पदस्थ हैं। आरोप है कि वर्षा सिंह अपने पति के घर पहुंचीं और वहां विवाद के दौरान जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने घर के दरवाजे पर पत्थर से कई वार किए। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने जब यह घटनाक्रम देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

टीआई के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचा परिवार

घटना के बाद पति के परिजन और मोहल्ले के लोग एकजुट होकर माधवगंज थाने पहुंचे। यहां उन्होंने महिला टीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कर एफआईआर करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल इस मामले में महिला टीआई वर्षा सिंह का पक्ष और पुलिस विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है या नहीं। अब निगाहें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News