UPSC NDA 1 2027: एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Share

- Advertisement -

New Delhi News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी (एनडीए-एनए) 1 2027 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत आवेदन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे और लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल जांच के माध्यम से होगा।

एनडीए-एनए वैकेंसी के लिए पात्रता

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। नेवल एकेडमी (एनए/10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं, वे भी परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2008 से पहले एवं 1 जुलाई 2011 के बाद न हुआ हो।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन फीस

ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर 2026 से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026 है। लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। जनरल एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा करें। अब निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर करना अनिवार्य है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News