Rana Hospital News: राणा अस्पताल में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. हितेंद्र सूरी, डॉ. दीपिका सूरी, स्टाफ सदस्यों और मरीजों ने एकत्र होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। सामूहिक अरदास हुई और सभी को कड़ाह प्रसाद बांटा गया।
समारोह के दौरान सर्वप्रथम सामूहिक अरदास की गई तथा सभी के सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों और मरीजों ने एक साथ मिलकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर डॉ. हितेंद्र सूरी ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और महान सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को समानता, प्रेम, भाईचारे, ईमानदारी, सेवा और परोपकार का मार्ग दिखाया। उनके द्वारा दिए गए तीन प्रमुख सिद्धांत ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ आज भी प्रत्येक व्यक्ति को सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के चित्र भेंट किए गए, ताकि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग को सदैव अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित होते रहें। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे के वातावरण में हुआ।