आईसीआई-अल्ट्राटेक स्ट्रक्चर अवॉर्ड्स 2026: आर्किटेक्ट नंद लाल चंदेल और इंजी. पवन शर्मा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला में इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई) सेंटर और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ‘आईसीआई-अल्ट्राटेक स्ट्रक्चर अवॉर्ड्स 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वास्तुकला और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए नंद लाल चंदेल और इंजी. पवन शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव डॉ. प्रबोध सक्सेना ने टिकाऊ निर्माण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

हिमाचली वास्तुकला को बढ़ावा देने में नंद लाल चंदेल का योगदान

वास्तुकला के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित नंद लाल चंदेल प्रदेश सरकार के आर्किटेक्ट इन चीफ पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल और उसके बाद भी हिमाचली पहाड़ी शैली की वास्तुकला और पारंपरिक निर्माण शैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस अनूठे योगदान के लिए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

इंजीनियरिंग क्षेत्र में इंजी. पवन शर्मा को सम्मान

भवन निर्माण और संरचनात्मक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंजी. पवन शर्मा को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से डॉ. अदिति चौहान, निशांत ठाकुर सहित प्रदेशभर के जाने-माने इंजीनियर, आर्किटेक्ट और निर्माण क्षेत्र के तमाम विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News