नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, कहा- घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का कर रही विरोध

Share

- Advertisement -

Shimla News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस केवल घुसपैठियों के समर्थन के लिए एसआईआर (SIR) का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है।

कांग्रेस देश की अमन-शांति से खिलवाड़ कर रही है: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची का संवैधानिक तरीके से शुद्धिकरण होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस को इसमें भी समस्या नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपने एक नेता को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश में देश की शांति और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है जो देश में रिजीम चेंज और भारत को अन्य देशों जैसा बनाने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत एक प्राचीन सभ्यता वाला देश है और जनता विपक्षी दलों के बहकावे में आने वाली नहीं है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजबूत और सक्षम नेतृत्व है, जिसके चलते ऐसी कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास पर धावा बोलकर नहीं, बल्कि चुनावों में जीत हासिल करके ही कोई प्रधानमंत्री बन सकता है।

कैंसर की दवाएं सस्ती होने पर जताया आभार

कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में भारी कमी को लेकर जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर और खर्चीली बीमारी का इलाज मरीज के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती होता है। सरकार द्वारा कैंसर रोधी 397 दवाओं की कीमतों में 93 प्रतिशत तक की कमी किए जाने से मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें इस गंभीर बीमारी से लड़ने का नया हौसला प्राप्त होगा।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News