Vivo X500 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी से लैस

Share

- Advertisement -

World News: Vivo ने अपनी फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज को मलेशिया और यूरोप समेत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में तीन धांसू मॉडल्स Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। यह सीरीज MediaTek Dimensity प्रोसेसर्स, ZEISS ब्रांडेड कैमरा सेटअप और दमदार BlueVolt बैटरी बैकअप के साथ पेश की गई है।

नई सीरीज Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करती है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में इस फ्लैगशिप सीरीज के नवंबर के अंत तक दस्तक देने की उम्मीद है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर परफॉर्मेंस

डिस्प्ले की बात करें तो स्टैंडर्ड Vivo X500 में 6.59-इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। Vivo X500 Pro में 6.36-इंच की 1.5K स्क्रीन और प्रीमियम X500 Pro Max में 6.85-इंच का 2K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo X500 में 3nm आर्किटेक्चर पर तैयार MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट मौजूद है। वहीं Pro और Pro Max वेरिएंट्स में आधुनिक 2nm प्रोसेस वाला Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है। पूरी सीरीज में 12GB LPDDR5X Ultra रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

200MP तक का ZEISS कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए वैनिला Vivo X500 में 50MP के तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें Sony LYTIA-828 मेन सेंसर (OIS सपोर्ट) और 3.1x ऑप्टिकल जूम वाला Sony LYT610 ZEISS APO टेलीफोटो लेंस शामिल है। X500 Pro में भी ट्रिपल 50MP सेटअप है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।

सीरीज के सबसे हाई-एंड मॉडल X500 Pro Max में 3.5x जूम सपोर्ट वाला 200MP का Samsung HP0 ZEISS APO टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए तीनों मॉडल्स में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। प्रो मॉडल्स में ZEISS T కోटिंग और डेडिकेटेड इमेजिंग चिप्स दी गई हैं। इसके अलावा फास्ट मूविंग ऑब्जेक्ट्स को ट्रैक करने के लिए X-Track इंजन दिया गया है, जो Pro Max में 60fps ट्रैकिंग और 30x मोशन स्नैपशॉट सपोर्ट करता है। यह सीरीज 240fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में भी सक्षम है।

बैटरी, चार्जिंग और कनेक्टिविटी

पावर बैकअप के मामले में तीनों डिवाइसेज काफी मजबूत हैं:

  • Vivo X500: 7,500mAh बैटरी
  • Vivo X500 Pro: 6,510mAh बैटरी
  • Vivo X500 Pro Max: 7,800mAh बैटरी (यूरोपीय मॉडल में 6,750mAh)

सभी मॉडल्स 90W वायर्ड, 40W वायरलेस, रिवर्स वायरलेस और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, USB Type-C 3.2 Gen 1 और IR ब्लास्टर दिए गए हैं। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए डिवाइस IP68 और IP69 सर्टिफाइड हैं।

वेरिएंट और कीमतें

मलेशिया में Vivo X500:

  • 12GB + 256GB: MYR 4,699 (लगभग 1,09,700 रुपये)
  • 12GB + 512GB: MYR 5,299 (लगभग 1,23,700 रुपये)

यूरोप में Pro और Pro Max मॉडल्स:

  • X500 Pro (12GB + 256GB): EUR 1,399 (लगभग 1,48,000 रुपये)
  • X500 Pro Max (12GB + 256GB): EUR 1,599 (लगभग 1,69,200 रुपये)
  • X500 Pro Max (12GB + 512GB): EUR 1,799 (लगभग 1,90,300 रुपये)
  • X500 Pro Max (12GB + 1TB): EUR 2,199 (लगभग 2,32,600 रुपये)
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News