HP TET November 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, जानें परीक्षा और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने नवंबर 2026 सेशन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट पोर्टल भी उपलब्ध करा दिया है।

बिना लेट फीस के आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित है। जो उम्मीदवार इस समय तक फॉर्म नहीं भर सकेंगे, वे 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 के बीच 600 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस चुकाकर आवेदन जमा कर पाएंगे।

एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच होगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होंगे। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें दी गई सेंटर, डेट और टाइम जैसी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी होगा।

टीईटी के लिए सामान्य वर्ग और उसकी सब-कैटेगरी के उम्मीदवारों (दिव्यांगों को छोड़कर) को 1,200 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 700 रुपये तय है। लेट फीस अवधि में आवेदन करने पर सामान्य फीस के अलावा 600 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

उम्मीदवार सबसे पहले एचपीबीओएसई पोर्टल पर जाकर एचपी टीईटी नवंबर 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन करके पर्सनल, एजुकेशनल और कॉन्टैक्ट डिटेल्स दर्ज करें। अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर सही साइज में अपलोड करें। अंत में सभी जानकारियों की दोबारा जांच करें, फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News