Kathmandu News: नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 1377 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5000 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ ने देश के नौ जिलों में व्यापक नुकसान पहुंचाया है।
राहत और बचाव कार्य जारी, मस्टांग में भूकंप से भारी तबाही
आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार 5130 लापता लोगों की तलाश जारी है, जबकि 13656 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस बीच सांसद योगेश गऊचान ने मस्टांग जिले में भूकंप पीड़ितों को त्वरित राहत देने की मांग की है, जहां आठ बार आए झटकों से 300 घर और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
एलपीजी गैस की कमी से जनजीवन बेहाल, छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
आपदा के बीच नेपाल में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे जनता परेशान है। छात्रों ने गुरुवार को रत्ना राज्य लक्ष्मी कैंपस के बाहर सड़क पर अस्थायी चूल्हा जलाकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विरोध जताते हुए सड़क पर खाना बनाया और सामूहिक रूप से भोजन कर नाराजगी दर्ज कराई।