भारत में लॉन्च हुआ Tecno CAMON 50 Ultra, 6500mAh बैटरी और 50MP टेलीफोटो कैमरे के साथ जानें कीमत और ऑफर्स

Share

- Advertisement -

New Delhi News: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए फ्लैगशिप कैमरा फोन Tecno CAMON 50 Ultra की भारत में बिक्री शुरू कर दी है। यह नया स्मार्टफोन 21 जुलाई दोपहर 12 बजे से केवल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस फोन को फोटोग्राफी और एआई लवर्स के लिए खास फीचर्स के साथ पेश किया है।

भारतीय बाजार में इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये तय की गई है। हालांकि सेल के शुरुआती दो दिनों के दौरान कंपनी ग्राहकों को 3,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की प्रभावी कीमत घट कर 36,999 रुपये हो जाती है। इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दिया जा रहा है।

कैमरा फीचर्स और मोशन ट्रेल कैप्चर तकनीक

टेक्नो इस स्मार्टफोन को सीज इट ऑल कैमरा एक्सपीरियंस के साथ प्रमोट कर रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सोनी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अतिरिक्त 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी इस फोन में मौजूद है।

सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। कंपनी भारत में पहली बार मोशन ट्रेल कैप्चर फीचर लेकर आई है। यह फीचर तेज रफ्तार में चलती गाड़ियो या एथलीटों की मूवमेंट को एक ही फ्रेम में ट्रेल इफेक्ट के साथ कैप्चर करता है। इससे यूजर्स को शार्प और क्लियर फोटोज मिलती हैं।

गूगल जेमिनी और टेक्नो एआई के स्मार्ट फीचर्स

इस फोन में गूगल जेमिनी और टेक्नो एआई का पावरफुल कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें एआई राइटिंग असिस्टेंट, एआई नॉइज कैंसिलेशन और लाइव फोटो जैसे कई स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं। इसके अलावा भारतीय ग्राहकों को गूगल एआई प्लस का तीन महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसमें जेमिनी एआई और 2TB क्लाउड स्टोरेज की सुविधा शामिल है।

स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News