हुवावे मेट एक्सटी 2 ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, नए विंग फोल्ड डिजाइन और दमदार फीचर्स से होगा लैस

Share

- Advertisement -

Beijing News: प्रमुख टेक कंपनी हुवावे अपना नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन हुवावे मेट एक्सटी 2 कल यानी 7 सितंबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम हार्मोनी ओएस 7 का कंज्यूमर रोलआउट भी शुरू कर सकती है।

नया विंग फोल्ड मैकेनिज्म देगा इनर स्क्रीन को मजबूती

नए हुवावे मेट एक्सटी 2 के डिजाइन में अहम बदलाव देखने को मिलेगा। इस डिवाइस में नया विंग फोल्ड मैकेनिज्म इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रीन के दोनों हिस्से अंदर की तरफ मुड़ेंगे। इस खास फोल्डिंग सिस्टम की वजह से फोन की भीतरी फोल्डेबल स्क्रीन पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रहेगी।

सुरक्षा के साथ-साथ इस डिवाइस के बाहरी हिस्से पर अलग डिस्प्ले मौजूद होगा, जो 3डी फेस रिकग्निशन तकनीक को सपोर्ट कर सकता है। फोन की मोटाई भी बेहद कम रखी गई है। अनफोल्ड होने पर यह सबसे पतले हिस्से पर मात्र 3.5 मिमी मोटा रहेगा, जिससे यह दुनिया के सबसे पतले ट्राई-फोल्ड डिवाइसों में शामिल होगा।

किरिन 9050 प्रो चिपसेट और 6000 एमएएच बैटरी से लैस

प्री-ऑर्डर लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी और टॉप एंड 2 टीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इसके टॉप मॉडल में प्राइवेसी डिस्प्ले और खास स्टाइलस सपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी। डिवाइस को ऑब्सिडियन ब्लैक, व्हाइट और पर्पल जैसे तीन आकर्षक रंगों में उतारा जा सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में इस फोन में नया किरिन 9050 प्रो चिपसेट मिलने की पूरी उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा लंबे बैकअप के लिए करीब 6000 एमएएच क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने इसके हिंज मैकेनिज्म को भी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बनाया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News