Cupertino News: दिग्गज टेक कंपनी एपल आज अपने बड़े लॉन्च इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ में पहला फोल्डेबल आईफोन पेश कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस प्रोजेक्ट पर साल 2016 से काम कर रही है। पूर्व सीईओ टिम कुक के खास निर्देश के बाद इस डिवाइस के काम में तेजी आई थी
टिम कुक के निर्देश पर शुरू हुआ था फोल्डेबल प्रोजेक्ट
रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में चीन यात्रा से लौटने के बाद टिम कुक फोल्डेबल फोन को लेकर खासे उत्साहित थे। उन्होंने हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम को इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने को कहा था। पहले कंपनी फोल्डेबल आईपैड पर काम कर रही थी, लेकिन कुक ने इसे आईफोन की तरफ शिफ्ट कर दिया।
आईफोन अल्ट्रा नाम और संभावित कीमतों का हुआ खुलासा
इस पहले फोल्डेबल आईफोन का आधिकारिक नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी के भीतर इसे आईफोन अल्ट्रा कहा जा रहा है। 9टू5मैक की रिपोर्ट के अनुसार, पहले इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,999 डॉलर तय थी। हालांकि चिप्स की कमी और पार्ट्स के महंगे होने से अब कीमत 2,199 डॉलर हो सकती है।
वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप्स की भारी किल्लत का असर डिवाइस की लॉन्चिंग और कीमतों पर साफ देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस नए फोल्डेबल आईफोन के टॉप स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,000 डॉलर यानी लगभग 2.85 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। यूजर्स को इसके आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।