पठानकोट में रणजीत सागर डैम का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; अधिकारियों ने कही यह बड़ी बात

Share

- Advertisement -

Pathankot News: पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच पठानकोट स्थित रणजीत सागर डैम का जलस्तर भी काफी तेजी से बढ़ रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, रणजीत सागर डैम का जलस्तर वर्तमान में 506 मीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि डैम में खतरे का निशान 528 मीटर पर तय है, जिससे जलस्तर अभी 22 मीटर नीचे है।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, टीमों को किया गया तैनात

पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण डैम में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बीते वर्ष आई भीषण तबाही से सबक लेते हुए इस बार डैम प्रशासन ने पूर्व में ही सुरक्षा और निगरानी के कड़े पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। रणजीत सागर डैम के एक्सीयन मुनीश कुमार ने बताया कि जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है और वर्तमान में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, लोगों से सतर्क रहने की अपील

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पिछले साल जैसे हालात दोबारा न पैदा हों, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा मानकों का पूरी मुस्तैदी से पालन किया जा रहा है।

डैम प्रशासन ने आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही लोगों से स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News