नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 799 रुपये के बूंदी लड्डू में मिली फफूंदी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Share

- Advertisement -

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। एयरपोर्ट परिसर के आउटलेट से 799 रुपये में खरीदे गए 400 ग्राम बूंदी के लड्डू में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री ने खराब मिठाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर कार्रवाई और रिफंड की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक यात्री ने एयरपोर्ट स्थित ‘लाल स्वीट्स’ के आउटलेट से दोपहर में मिठाई का पैकेट खरीदा था। पैकेट खोलने पर फफूंदी दिखने के बाद उसने तुरंत सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। यात्री ने एफएसएसएआई और प्रशासनिक अधिकारियों को टैग करते हुए सख्त एक्शन लेने और विक्रेताओं पर शिकंजा कसने का सवाल उठाया।

पैकिंग की एक्सपायरी डेट खत्म होने से पहले ही खराब हुई मिठाई

हैरान करने वाली बात यह है कि पैकेट पर मिठाई की पैकिंग 6 जून 2026 और एक्सपायरी डेट 6 अगस्त 2026 दर्ज थी। यानी तय समय से पहले ही मिठाई पूरी तरह खराब हो गई। इस घटना ने एयरपोर्ट जैसे हाई-प्रोफाइल स्थानों पर मिल रहे खाद्य पदार्थों के रखरखाव और उनके नियमित निरीक्षण पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला सामने आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने संज्ञान लिया है। अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। प्रबंधन ने यात्री से संपर्क विवरण मांगे हैं ताकि संबंधित टीम इस पूरे मामले में आगे की सहायता और जांच प्रक्रिया को बढ़ा सके।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित आउटलेट के खिलाफ कोई औपचारिक कानूनी कार्रवाई हुई है या मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल प्रशासनिक कदम और पीड़ित यात्री को मिलने वाले रिफंड पर सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News