पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Share

- Advertisement -

Mahoba News: पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह के कारण एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया। प्रकाश बम्हौरी गांव में एक महिला ने गृहकलेश से तंग आकर अपनी दो साल की बेटी और एक साल के बेटे के साथ पानी से भरे कुएं में छलांग लगा दी।

परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और उसके दोनों मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

काफी समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

मृतका की पहचान 35 वर्षीय भागवती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भागवती का घर के अन्य सदस्यों के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था और सोमवार को भी किसी बात पर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी लक्ष्मी और बेटे रितिक के साथ यह खौफनाक कदम उठा लिया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि महिला की मौत कुएं में कूदने के दौरान ही हो चुकी थी, जबकि दोनों बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News