गोहाना में कबड्डी अकादमी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी, 20 वर्षीय युवक की मौत, 2 घायल

Share

- Advertisement -

Gohana News: हरियाणा के गोहाना उपमंडल स्थित गांव कथूरा में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। फूल सिंह कबड्डी अकादमी में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में तीन युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया।

इस खूनी हमले में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए तुरंत रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामा के घर आए रोहतक के युवक की हत्या

मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोंटी के रूप में हुई है, जो रोहतक जिले के गांव गढ़ी बोहर का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार, मोंटी बीते दिनों गोहाना के गांव कथूरा में अपने मामा के घर आया हुआ था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबड्डी अकादमी में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने अचानक चाकू से हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

घटना के तुरंत बाद घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News