नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों का निकला आपराधिक रिकॉर्ड, दिल्ली पुलिस की एफआरएस जांच में बड़ा खुलासा

Share

- Advertisement -

Delhi News: नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के एफआरएस कैमरों और डेटा के मुताबिक, इस प्रदर्शन में 2873 लोग आपराधिक पृष्ठभूमि वाले शामिल थे, जिन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आए गंभीर अपराध के आंकड़े

संसद मार्च के दौरान हुए बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। एफआरएस डेटा के अनुसार, ज्यादातर उपद्रवी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली (जाफराबाद, चांद बाग, सीलमपुर), साउथ ईस्ट (जामिया, शाहीन बाग, ओखला) और सेंट्रल दिल्ली के रहने वाले थे।

पहचाने गए 2873 लोगों में से 989 का गंभीर अपराधों का पुराना रिकॉर्ड मिला है। इनमें 101 लोग हत्या, 62 हत्या की कोशिश, 284 डकैती या लूट, 61 रेप और 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं। इसके अलावा 25 महिलाओं से छेड़छाड़, 229 आर्म्स एक्ट, 135 स्नैचिंग, 19 अपहरण और 67 एनडीपीएस मामलों में शामिल रहे हैं।

प्रदर्शन में शामिल कई उपद्रवियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले

मौजूदा आपराधिक आंकड़ों से पता चलता है कि पहचाने गए लोगों में बड़ी संख्या आदतन अपराधियों की है। हत्या के 101 आरोपियों में से 42 दो या अधिक मामलों में और 12 लोग दस से अधिक मामलों में शामिल रहे हैं। वहीं, हत्या की कोशिश के 62 आरोपियों में से 25 लोग दो से अधिक मामलों में लिप्त पाए गए हैं।

इसी तरह लूट के 284 आरोपियों में से 155 लोग दो या अधिक मामलों में और 31 लोग दस से ज्यादा मामलों में शामिल रहे हैं। रेप के 61 आरोपियों में से 8 और महिलाओं से छेड़छाड़ के 25 आरोपियों में से 6 लोग आदतन अपराधी निकले। वहीं एनडीपीएस से जुड़े 67 मामलों में से 9 लोग दो से अधिक केस दर्ज करा चुके हैं।

सामने आए आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोग सिर्फ साधारण आंदोलनकारी नहीं थे। इनमें बड़ी संख्या में बार-बार गंभीर और जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी शामिल थे, जो हत्या, लूट, रेप, अपहरण और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से संलिप्त रहे हैं।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News