मैदान पर खेलते समय अचानक गिरे पुर्तगाली फुटबॉलर क्वेविन कास्त्रो, 25 साल की उम्र में दुखद निधन

Share

- Advertisement -

Lisbon News: फुटबॉल की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पुर्तगाल के 25 वर्षीय मिडफील्डर क्वेविन कास्त्रो का प्री-सीजन फ्रेंडली मैच के दौरान निधन हो गया। खेल के बीच वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन और उनके क्लब ने इसकी पुष्टि की है।

यह अप्रत्याशित घटना मालवीरा के एस्टादियो डास सेइक्सास स्टेडियम में घटी, जहां क्वेविन की टीम एस्त्रेला डी अमाडोरा के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी। मैच के दौरान कास्त्रो अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रियल स्पोर्ट क्लब ने जताया गहरा शोक

खिलाड़ी के वर्तमान क्लब रियल स्पोर्ट क्लब ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्लब प्रबंधन ने कहा कि क्वेविन केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं थे, बल्कि वह क्लब परिवार का अभिन्न हिस्सा थे और सभी के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ गए हैं।

कास्त्रो के इंग्लैंड स्थित पूर्व क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने भी उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्लब ने ऐलान किया है कि रविवार को बर्नले के खिलाफ मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे और 25वें मिनट में तालियां बजाकर कास्त्रो को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News