श्रेयस अय्यर लगातार नवां टॉस जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूके, भारत और जिम्बाब्वे के दूसरे मैच में यश ठाकुर का डेब्यू

Share

- Advertisement -

Harare News: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। हरारे में खेले जा रहे इस मुकाबले में वह टॉस हार गए। इसी के साथ कप्तानी के बाद से उनके लगातार टॉस जीतने का सिलसिला टूट गया।

लगातार नौवां टॉस जीतकर इतिहास रचने का मौका छूटा

जून 2026 में टी20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने लगातार आठ मैचों में टॉस जीते थे। उनके पास शुरुआती नौ मैचों में टॉस जीतकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर था। हालांकि इस बार जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

टीम इंडिया की नजरें अब सीरीज पर कब्जा जमाने पर

भारतीय टीम के लिए टॉस से ज्यादा महत्वपूर्ण यह मुकाबला जीतना है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में आगे चल रही है। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की नजरें बड़ा स्कोर बनाने पर होंगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से टीम को एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

यश ठाकुर ने किया अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू

भारतीय टीम ने जीत के बावजूद अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की जगह विदर्भ के दाएं हाथ के गेंदबाज यश ठाकुर को मौका दिया गया है। यश ठाकुर ने इस मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। वह आईपीएल में भी अय्यर की कप्तानी में खेलते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में ये खिलाड़ी शामिल

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेसली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News