पंजाब में बड़ा फेरबदल, 31 IPS-PPS अफसरों के तबादले, तीन शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: पंजाब सरकार के गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजाब सरकार के गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर बदले

जारी आदेश के अनुसार कई प्रमुख कमिश्नरेट और रेंज में बदलाव किया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि सतिंदर सिंह को लुधियाना का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। हरमनबीर सिंह को बॉर्डर रेंज अमृतसर का डीआईजी और स्वपन शर्मा को रोपड़ रेंज का डीआईजी लगाया गया है।

इसके अलावा जगदाले नीलांबरी विजय को जालंधर रेंज का आईजीपी और नवीन सिंगला को फरीदकोट रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। हरजीत सिंह को बठिंडा रेंज का डीआईजी, स्नेहदीप शर्मा को फिरोजपुर रेंज का डीआईजी और अमनीत कोंडल को पटियाला रेंज का डीआईजी बनाया गया है। डॉ. नानक सिंह को टेक्निकल सर्विसेज चंडीगढ़ में डीआईजी और गुरमीत सिंह चौहान को प्रोविजनिंग चंडीगढ़ में डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है।

कई जिलों के एसएसपी भी बदले

विभिन्न जिलों के एसएसपी पदों में भी फेरबदल किया गया है। सुरेंद्र लांबा को संगरूर, चरणजीत सिंह को लुधियाना देहाती, रवजोत ग्रेवाल को विजिलेंस ब्यूरो एसएएस नगर, अंकुर गुप्ता को फरीदकोट और अश्विनी गोत्याल को फिरोजपुर का एसएसपी लगाया गया है। वहीं वत्सला गुप्ता को एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को अमृतसर देहाती, तुषार गुप्ता को गुरदासपुर, अजय गांधी को तरनतारन और मनिंदर सिंह को रोपड़ का एसएसपी बनाया गया है।

इसके साथ ही भूपिंदर सिंह को मलेरकोटला और हरकमलप्रीत सिंह खख को जालंधर देहाती का एसएसपी नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों की सेवाएं विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई हैं। नौनिहाल सिंह को एडीजीपी इंटरनल विजिलेंस सेल के साथ-साथ एडीजीपी स्टेट आर्म्ड पुलिस, जालंधर कैंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News