Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। शाह ने कहा कि पंजाब की जनता एनडीए को वोट देगी।
दोनों दलों के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहले ही भाजपा मुख्यालय के कार्यालय में पहुंच गए थे। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्विनी कुमार समेत पंजाब के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंचे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “बीजेपी को भरोसा है कि पंजाब की जनता NDA को वोट देगी। आने वाले समय में पंजाब को फिर से खुशहाल होगा। विधानसभा चुनाव में हम NDA की सरकार बनाएंगे।”
छह साल बाद फिर एक साथ आए दोनों दल
भाजपा और अकाली दल 6 साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं। दोनों दलों ने मिलकर 1997, 2002 और 2007 में तीन बार पंजाब में सरकार बनाई थी। कृषि सुधार कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में 24 साल पुराना गठबंधन टूट गया था। इसके बाद 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब की 117 सीटों में अकाली दल को 3 और भाजपा को महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं।