CM सुक्खू के हलके नादौन में BDC अध्यक्ष कांग्रेस की, उपाध्यक्ष BJP एक वोट से जीती

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित रीना रानी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित विजय अतुल ने एक वोट से जीत दर्ज की। कुल 27 सदस्यों में से विजय अतुल को 14 मत और कांग्रेस समर्थित केवल कृष्ण को 13 मत मिले।

कांग्रेस समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग की बीडीसी सदस्य रीना रानी सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनी हैं। यह पद आरक्षित था।

कांग्रेस समर्थित रीना रानी के सामने भाजपा के पास प्रत्याशी उतारने के लिए कोई विकल्प ही नहीं बचा था, क्योंकि ओबीसी वार्ड फस्टे से रीना चुनाव जीती थी और भूपंल की पूजा कुमारी भी कांग्रेस की विचारधारा से जीतकर आई थी। मंढियार वार्ड की कमलेश कुमारी भी कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। इस कारण आम सहमति से कांग्रेस समर्थित रीना रानी को विजय घोषित किया गया।

भाजपा के विजय अतुल बने उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की ओर से विजय अतुल को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था और कांग्रेस की ओर से केवल कृष्ण को प्रत्याशी घोषित किया गया। इसमें भाजपा समर्थित सदस्य एक वोट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

कुल 27 सदस्यों में से भाजपा समर्थित विजय अतुल को 14 मत और कांग्रेस समर्थित केवल कृष्ण को 13 मत मिले।

एसडीएम की मौजूदगी में हुआ चुनाव

एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाया गया है, इसमें रीना रानी को आम सहमति से अध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय अतुल को विजय घोषित किया गया है।

नादौन कांग्रेस ने सीएम को दिया जीत का श्रेय

इस दौरान नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की विकास योजनाओं के कारण नादौन बीडीसी अध्यक्ष पद पर रीना रानी की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से रीना को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

सीएम ने दी बधाई

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी नवनियुक्त कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष रीना रानी को सहपरिवार बधाई दी है। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने उपाध्यक्ष बनने पर विजय अतुल को बधाई दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News